संशोधित-प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
संशोधित-प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजनसंशोधित-प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजनसंशोधित-प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजनसंशोधित-प्रखंड स्तरीय प्

हसनगंज, संवाद सूत्र एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र हसनगंज में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देश के विभिन्न राज्यों की भाषा, खानपान, पहनावा, कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। मौके पर त्रिपुरा एवं मिज़ोरम राज्य से संबंधित विषयों पर भाषण, क्विज़, निबंध, रंगोली एवं चित्रकला जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता एवं ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आदर्श विद्यालय हसनगंज के प्रधानाध्यापक मो. अनवर करीम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों से आये हुए शिक्षक आदि मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



