ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारछात्र-छात्राओं ने किया राजेंद्र बाबू को याद

छात्र-छात्राओं ने किया राजेंद्र बाबू को याद

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर नगर के कन्या मध्यविद्यालय के प्रांगण में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले...

छात्र-छात्राओं ने किया राजेंद्र बाबू को याद
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 06 Dec 2018 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर नगर के कन्या मध्यविद्यालय के प्रांगण में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले प्रधानाध्यापक विनोद शिक्षक तथा छात्र छात्राओं ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर सभी उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। डा. प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्री विनोद ने कहा कि देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद आजादी के बाद भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति बने थे।

उनका जन्म 3 दिसम्बर को बिहार के जीरादेई ग्राम में हुआ था। वे महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिये थे। वे बचपन से ही मेधावी थे कई कीर्तिमान उनके नाम से आज भी दर्ज है। उन्होंनें अंगे्रजों को आई के साथ इज का प्रयोग कर चौका दिया था। आजादी के बाद वे संविधान के अध्यक्ष चुने गये थे। इस अवसर पर छात्रा कोम ,अन्नू, निशू ,श्रेया ने देश भक्ति गीत गाकर उपस्थित छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर सीआरसीसी सांता राय, शिक्षक विनय पासवान,ममता रानी, मंजू कुमारी, ओमप्रकाश झा, सुमिता कुमारी,प्रदीप कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें