Katihar News: विद्यार्थियों की शिकायत पर अब 30 दिन में कार्रवाई, आईटीआई में विद्यार्थी सहयोग शिविर

हिन्दुस्तान, कटिहार
share

Katihar News: विद्यार्थियों की शिकायत पर अब 30 दिन में कार्रवाई, आईटीआई में विद्यार्थी सहयोग शिविर विद्यार्थियों की शिकायत पर अब 30 दिन में कार्रवाई, आईटीआई में विद

Katihar News: विद्यार्थियों की शिकायत पर अब 30 दिन में कार्रवाई, आईटीआई में विद्यार्थी सहयोग शिविर

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। पढ़ाई में परेशानी हो, छात्रावास की व्यवस्था से जुड़ी शिकायत हो या शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर कोई सुझाव-अब विद्यार्थियों की आवाज प्रशासन तक सीधे पहुंचेगी। शिकायत करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी पहचान सार्वजनिक होने का डर भी नहीं रहेगा। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गोपनीय रखते हुए 30 दिनों के भीतर उसके निष्पादन की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, शिकायत के समाधान की प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी होगी। मंगलवार को कटिहार प्रखंड स्थित आईटीआई कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है, जहां विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याएं कभी भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत करने में डरने की जरूरत नहीं

डीएम ने विद्यार्थियों से स्पष्ट कहा कि अपनी समस्या बताने में किसी तरह का भय या संकोच रखने की आवश्यकता नहीं है। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित स्तर पर उसके समाधान की कार्रवाई की जाएगी। 30 दिनों के भीतर परिवाद का निष्पादन सुनिश्चित कर आवेदक को लिखित रूप से इसकी सूचना देने की व्यवस्था है। इस व्यवस्था का खास पहलू यह है कि विद्यार्थियों को अपनी समस्या के लिए बार-बार अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ उसके समाधान की प्रक्रिया को भी निगरानी व्यवस्था से जोड़ा गया है।

हर माह चौथे मंगलवार को छात्रों के बीच शिविर

सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर को नियमित किया गया है। अब प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को शिविर आयोजित होगा। इसमें विद्यार्थियों की समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

शिविर से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं।

समस्या के साथ भविष्य की भी चिंता

शिविर केवल शिकायत सुनने तक सीमित नहीं रहा। डीएम ने आईटीआई के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन के उद्देश्य और भविष्य के लक्ष्य को लेकर भी प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रशासन की इस पहल का शिविर में मौजूद छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। विद्यार्थियों ने कहा कि समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए मंच मिलने से उनकी बात रखने का रास्ता आसान होगा। शिविर में एसडीओ कटिहार सदर सूरज कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन, आईटीआई के प्रधानाचार्य समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

प्रश्न और उत्तर

✦लीगबिलिटी के तहत शिकायत कैसे दर्ज की जा सकती है?−
विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर उनकी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याएं कभी भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: विद्यार्थियों की शिकायत पर अब 30 दिन में कार्रवाई, आईटीआई में विद्यार्थी सहयोग शिविर