अब विद्यार्थियों की हर शैक्षणिक समस्या का होगा समाधान, हर महीने लगेगा सहयोग शिविर

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

अब विद्यार्थियों की हर शैक्षणिक समस्या का होगा समाधान, हर महीने लगेगा सहयोग अब विद्यार्थियों की हर शैक्षणिक समस्या का होगा समाधान, हर महीने लगेगा सहय

अब विद्यार्थियों की हर शैक्षणिक समस्या का होगा समाधान, हर महीने लगेगा सहयोग शिविर

कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कटिहार में अब प्रत्येक माह 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में समाधान करना, शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना तथा छात्रों के सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करना है। 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के लक्ष्य के तहत प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित होगा। यदि उस दिन अवकाश रहेगा तो शिविर अगले कार्य दिवस में लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से इस व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम का शुभारंभ

इसी क्रम में सोमवार को 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' का शुभारंभ किया गया। पोर्टल का लोकार्पण बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित जेडी वीमेन्स कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह तथा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

सीधा प्रसारण

राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कटिहार जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में किया गया। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने की। इसमें पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

नए पोर्टल की विशेषताएं

नए पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक समस्याओं, शिकायतों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। पोर्टल पर केवल संबंधित विद्यालय, महाविद्यालय अथवा छात्रावास के वास्तविक (बोनाफाइड) विद्यार्थी ही पंजीकरण कर सकेंगे।

शिकायतों का दायरा

शिकायतों में कक्षा संचालन, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम, अनधिकृत शुल्क वसूली, कक्षाओं में बिजली और बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग से जुड़े विषयों के अलावा अन्य शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याएं भी शामिल की जा सकेंगी। संबंधित विभाग इन शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करेगा।

विद्यार्थियों के लिए अपील

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे पोर्टल और विद्यार्थी सहयोग शिविर का सक्रिय रूप से उपयोग करें तथा अपनी वास्तविक समस्याओं और रचनात्मक सुझावों को दर्ज करें। प्रशासन का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, विद्यार्थी-केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

सामान्य प्रश्न

✦विद्यार्थी सहयोग शिविर कब आयोजित होगा?−
हर माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsअब विद्यार्थियों की हर शैक्षणिक समस्या का होगा समाधान, हर महीने लगेगा सहयोग शिविर