होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Mar 02, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबं

होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

बारसोई। निज प्रतिनिधि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा, माहौल बिगाड़ने व अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने होली को लेकर आबादपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कहा। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों उमंगों व उल्लास का पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारगी के साथ होली मनाने की बात कही।

थानाध्यक्ष ने लोगों से शराब मुक्त तथा हुड़दंग रहित होली मनाने की अपील की। उन्होंने नशे से संबंधित गतिविधि पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही। मौके पर सपन कुमार साह, दीपक साह, नारायण पांडेय, गौतम मोदक, जहरुल इस्लाम, बहादुर हुसैन, अलीमुद्दीन, बोलाई घोष, भास्कर साह, प्रणव चक्रवर्ती, मुख्य रूप से उपस्थित थे। होली एवं ईद को लेकर सालमारी थाना में शांति समिति की बुलाई गयी बैठक सालमारी, एक संवाददाता सालमारी थाना प्रांगण ढोलमारा में आगामी होली पर्व एवं ईद को लेकर शनिवार को थानाध्यक्ष कुमारी जुली एवं सीओ रिजवान आलम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में अशोक सरावगी ने बताया की सालमारी बाजार में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होता है। बैठक में होली एवं ईद शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर सीओ रिजवान आलम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल एंव दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होने की जानकारी दी गयी। मौके पर मौजूद बुद्धिजीवियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने कहा की होली को लेकर हुड़दंगियों पर सख्त नजर रखी जायेगी। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। वही शरारती तत्व पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कहे। मौके पर अशोक सरावगी,ललीत बुबना, विपुल मुखर्जी,सुशांत चौधरी, पप्पू बुबना, प्रदीप कुमार घोष,मो असफाक,मो नकीव,पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार दुबे, सहित अन्य उपस्थित थे। डीजे बजाने पर होगी करवाई प्रशासन का सख्त निर्देश प्राणपुर, संवाद सूत्र रंगों का त्यौहार होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए रविवार को प्राणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी शिखा कुमारी एवं थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया। जोर जबरदस्ती रंग गुलाल नहीं लगायें- थाना अध्यक्ष डंडखोरा संवाद सूत्र होली त्यौहार को लेकर डंडखोरा थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवी मौजूद थे। बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए ।डीजे का प्रयोग होली में ना हो इसका ध्यान रखा जाय। बिहार में शराबबंदी है। शराब बिक्री करने वाले शराब बनाने वाले एवं शराब का सेवन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। होली में जोर जबरदस्ती रंग या गुलाल नहीं लगाएंगे। आपसी प्रेम भाईचारा के तहत त्यौहार को मनाएं। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सौरिया चौक पर शमन जलाने को लेकर हुए विवाद का चर्चा किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य मुकेश पोद्दार, प्रखंड प्रमुख शुभम यादव, उप प्रमुख सहेंद्र प्रसाद मंडल, समाजसेवी निर्मल विश्वास,सरपंच दिनेश कुमार मंडल, पंचायत समिति सूरज कुमार साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा, शेख़ रशीद, कादिर खान, मनोज प्रसाद गुप्ता, हरि मोहन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।