
कटिहार के 20 से अधिक स्कूल-मदरसे संकट में
कटिहार में शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों और मदरसों पर सख्ती बढ़ाई है। यू-डायस प्लस 2025-26 पोर्टल पर छात्रों की जानकारी अपडेट न करने पर कई संस्थानों का अस्तित्व संकट में है। सभी संस्थानों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे में विवरणी अपडेट करें, नहीं तो कोड रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।
कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के दर्जनों निजी विद्यालयों और मदरसों पर इन दिनों शिक्षा विभाग की सख़्ती बढ़ गई है। यू-डायस प्लस 2025-26 पोर्टल पर छात्रों की विवरणी अपडेट नहीं करने के कारण कई संस्थानों का अस्तित्व ही संकट में पड़ गया है। लगातार जारी नोटिसों के बावजूद जब प्रगति नहीं हुई तो समग्र शिक्षा के डीपीओ पंकज कुमार ने सभी विद्यालयों और मदरसों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। सूची में शामिल मदरसा व स्कूल डीपीओ द्वारा जारी आदेश में मदरसा गौसिया वाहिदिया अजहारूल (डंडखोरा),मदरसातुल बहात रियाजुल उलूम (अमदाबाद),मदरसा हासमिया तलीमुल बनात (अमदाबाद), चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल (चाँदपुर, समेली), क्लासिक मॉर्डन पब्लिक स्कूल (समेली),मदरसा सिराजुल उलूम (कस्थावर, प्राणपुर),मदरसा कासिया मेहदी (कटिहार),मदरसा इस्लामिया अरिबिया (कटिहार),एस.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल (कटिहार),सीताराम चमरिया इंटर कॉलेज (कटिहार), दि क्रिसेन्ट एकेडमी (कटिहार),अलहुदा एकेडमी (कटिहार), ज्ञान ज्योति स्कूल (कटिहार),मेडिटेक सेमबायोसिस एकेडमी (कटिहार),नेताजी विद्या मंदिर (कटिहार),रामकृष्ण मिशन शिशु मंदिर (कटिहार),रानी झांसी शिशु मंदिर (कटिहार),सेंट माइकल स्कूल (कटिहार), सुपर सक्सेस इंग्लिश स्कूल (कटिहार)सहित अन्य संस्थान।

इन विद्यालयों को साफ निर्देश दिया गया है कि नोटिस निर्गत तिथि से 24 घंटे के भीतर छात्र-छात्राओं की विवरणी पोर्टल पर अपडेट करें। विभाग ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि निर्देशों की अवहेलना करने पर विद्यालय/मदरसा का यू-डायस कोड रद्द करने की अनुशंसा आगे बढ़ा दी जाएगी। डीपीओ ने यह भी कहा है कि कुछ संस्थानों में नामांकन शून्य पाया जा रहा है। ऐसे संस्थानों को तत्काल इस आशय का प्रतिवेदन भेजना होगा, ताकि स्थिति स्पष्ट की जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


