निर्वाचन ड्यूटी से गैरहाजिर 20 शिक्षक

Mar 01, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

निर्वाचन ड्यूटी से गैरहाजिर 20 शिक्षक निर्वाचन ड्यूटी से गैरहाजिर 20 शिक्षकनिर्वाचन ड्यूटी से गैरहाजिर 20 शिक्षकनिर्वाचन ड्यूटी से गैरहाजिर 20 शिक्षकन

निर्वाचन ड्यूटी से गैरहाजिर 20 शिक्षक

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रखंड क्षेत्र के 20 शिक्षकों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कटिहार कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, इन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के रूप में की गई थी। पूर्व में 24 फरवरी द्वारा निर्देश दिया गया था कि सभी संबंधित शिक्षक 26 फरवरी तक प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। लेकिन निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने को उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना एवं कर्तव्यहीनता माना गया है। जिन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें मदरसा इस्लामिया हाजीपुर, पराशर विद्यापीठ मध्य विद्यालय, श्यामा संस्कृत मध्य विद्यालय गामी टोला, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय दिवानगंज, कन्या मध्य विद्यालय दुर्गापुर ललियाही, उर्दू मध्य विद्यालय कदवा रामपाड़ा समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं।

कार्यालय की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर सभी संबंधित शिक्षक अपना-अपना लिखित स्पष्टीकरण समर्पित करते हुए प्रखंड कार्यालय में योगदान दें। अन्यथा उनका वेतन स्थगित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।