एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए दो एकड़ जमीन किया गया चिह्नित

Apr 07, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए दो एकड़ जमीन किया गया चिह्नित एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए दो एकड़ जमीन किया गया चिह्नितएनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए दो एकड़ जमीन

एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए दो एकड़ जमीन किया गया चिह्नित

कटिहार, निज प्रतिनिधि शहरी सहित ग्रामीण इलाकों के लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ घनी आबादी वाले इलाके से दूर कहीं छोड़े जाने को लेकर न तो पर्याप्त संसाधन है और न ही इसको लेकर अब तक किसी तरह की पहल की गई है। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए निगम क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर खोले जाने की योजना को स्वीकृति पूर्व में ही मिल चुकी है।नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि एबीसी सेंटर के लिए वार्ड 21 व 22 के अंतर्गत दो एकड़ जमीन चिह्नित भी किया गया है।

बर्थ कंट्रोल संटर संचालित करने को लेकर हाल ही में इच्छुक लोगों या संस्था द्वारा ओपेन टेंडर के माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थी। नगर आयुक्त ने बताया कि ओपेन टेंडर में किसी ने भाग लिया। पुन: बर्थ कंट्रोल सेंटर के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।बताते चलें कि कुत्तों के आतंक के कारण शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में शाम ढ़लते ही लोग सड़क होकर गुजरने से डरते हैं। आवारा कुत्ते छोटे बच्चों को कई भी काट कर जख्मी कर देते हैं। सड़क पर कुत्तों के झुंड के कारण बाइक सवार दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं। एनिमल बर्थ सेंटर खुलने से आवारा कुत्तों को वहां लाकर नसबंदी की जाएगी। ताकि कुत्तों की बढ़ती संख्या को बहुत हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। दूसरी बार भी टेंडर निकाले जाने के बाद अभी तक किसी ने निविदा नहीं डाली। मई माह तक एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर खुलने की उम्मीद है। एबीसी सेंटर में पशु चिकित्सक द्वारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।