Katihar News: प्रतियोगिता में भाग लेने से निखरती है प्रतिभा
Katihar News: प्रतियोगिता में भाग लेने से निखरती है प्रतिभा प्रतियोगिता में भाग लेने से निखरती है प्रतिभाप्रतियोगिता में भाग लेने से निखरती है प्रतिभाप्रतियोगिता मे

Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला मंडल की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन दो समूह में किया गया। विषय प्रस्तुति राकेश सुराणा ने दी। मुनि श्री प्रशांत कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभा का विकास और बोलने की कला का विकास है। मंच पर प्रस्तुति देने से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। भाषण प्रतियोगिता व्यक्तित्व विकास का एक सुंदर माध्यम है। उन्होंने बताया कि सीपीएस की क्लास के आयोजन से प्रतिभा का विकास हुआ है। बोलने से पूर्व विषय की जानकारी अपेक्षित है पढ़ने की जानकारी मिलती है।
उन्होंने इस प्रकार की आयोजन के लिए युवक परिषद को साधुवाद दिया। हनुमान नाहटा ने बताया कि जूनियर ग्रुप में सुश्री भावना चौरड़िया, सुश्री रुचि का घोड़ावत, मास्टर श्रेयांश और सीनियर ग्रुप में अमित पटावरी,टीना जैन, खुशबू छाजेड़ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नीरज दुग्गड ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


