हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव-- डेटा सुधार में लापरवाही का खामियाजा
हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव-- डेटा सुधार में लापरवाही का खामियाजा हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव-- डेटा सुधार में लापरवाही का खामियाजाहिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव-- ड

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के शिक्षाकोष पोर्टल से जारी ‘स्टूडेंट डेटा करेक्शन रिपोर्ट’ ने जिले में छात्र विवरण अद्यतन करने की धीमी रफ्तार को उजागर किया है। 19 फरवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जनरेट रिपोर्ट के अनुसार कुल 59,255 छात्र अभिलेखों में सुधार अपेक्षित था, जिनमें 56,617 का ही संशोधन हो सका है। शेष 2,638 छात्रों का डेटा अब भी लंबित है। यदि समय पर सुधार नहीं हुआ तो ये बच्चे छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल, मध्याह्न भोजन समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। प्रखंडवार स्थिति रिपोर्ट के अनुसार प्रखंडवार स्थिति चिंताजनक है।
आजमनगर में 5,851 में से 5,329, बलरामपुर में 3,725 में से 3,380, बारसोई में 8,807 में से 8,169, फलका में 2,521 में से 2,337 तथा कदवा में 7,108 में से 6,948 छात्रों का ही डेटा अपडेट हो पाया है। कटिहार प्रखंड में 3,385 में से 3,367 सुधार दर्ज हुआ है। अमदाबाद में 4,242 में से 4,219 और हसनगंज में 1,087 में से 1,082 प्रविष्टियां सुधारी गईं। वहीं डंडखोरा, बरारी, कोढ़ा, कुर्सेला, मनिहारी, मनसाही, प्राणपुर और समेली में भी कुछ अभिलेख लंबित हैं। अधिकांश में आधार व बैंक खाता में त्रुटि शिक्षा विभाग सूत्रों के अनुसार अधिकांश मामलों में आधार, बैंक खाता, नाम की वर्तनी और जन्मतिथि संबंधी त्रुटियं सामने आई हैं। कई विद्यालयों में प्रधानाध्यापक स्तर पर निगरानी की कमी भी कारण मानी जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापकों को शीघ्र लंबित प्रविष्टियाँ सुधारने का निर्देश दिया गया है। बच्चों का डेटा शत-प्रतिशत सही होना अनिवार्य है। योजनाओं का लाभ सीधे छात्र खाते में जाता है, इसलिए किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विद्यालयों से जवाब-तलब भी किया जाएगा। डीईओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दैनिक समीक्षा करने तथा निर्धारित समयसीमा में शत-प्रतिशत डेटा सुधार सुनिश्चित करने को कहा है। शिक्षा विभाग की इस सख्ती के बाद अब निगाहें विद्यालयों की कार्यशैली पर टिक गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


