
संदेहास्पद स्थिति में मदरसा के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली यूपी के युवक की लाश
पुलिस ने आवेदन पर किया केस दर्जपुलिस ने आवेदन पर किया केस दर्जपुलिस ने आवेदन पर किया केस दर्जपुलिस ने आवेदन पर किया केस दर्जपुलिस ने आवेदन पर किया केस
आजमनगर एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गायघट्टा गांव स्थित मदरसा सगेरिया के एक कमरे में मिला एक प्रवासी मजदूर की फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मनरेगा योजना के तहत हो रहे खेल मैदान निर्माण कार्य में पेंटिंग कार्य हेतु लगाए गए उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की लाश मदरसा सगेरिया गाय घाटा भवन के अंदर एक कमरे में फंदे में लटकती लाश मिली है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदांयु जिले के ओमपाल के 21 वर्षीय बेटा गंगाधर के रूप में किया गया है। कुछ दिन पूर्व खेल मैदान में पेंटिंग का कार्य के लिए स्किलड मजदूरी के तहत मनरेगा विभाग के कर्मियों द्वारा लगाया गया था। सोमवार के दिन सुबह को मदरसा के जिस रूम में वह रह रहा था। फंदे में लटकी लाश ग्रामीणों ने देखा। मामले की सूचना आजमनगर पुलिस को दी गई। आजमनगर पुलिस ने स्किल्ड मजदूर गंगाधर की फंदे में लटकती लाश बरामद किया। रूम का कुंडी अंदर से बंद था। एफएसएल टीम आने के बाद ही कमरे का कुंडी तोड़कर कमरे से लाश निकाला गया। आजमनगर पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल से भी कुछ खुलासा हो सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




