कुरसेला चौक पर जलजमाव, नाला जाम होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

कुरसेला चौक पर जलजमाव, नाला जाम होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी कुरसेला चौक पर जलजमाव, नाला जाम होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानीकुरसेला चौक पर जलजमाव

कुरसेला चौक पर जलजमाव, नाला जाम होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कुरसेला, निज प्रतिनिधि शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद कुरसेला चौक स्थित एसएच-77 पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क के किनारे बने नाले के जाम रहने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। शनिवार की शाम तक सड़क के एक बड़े हिस्से में पानी भरा रहा, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और बाइक सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलजमाव के कारण फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क की गुणवत्ता पर भी असर पड़ने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो सड़क टूटने और गड्ढे बनने की आशंका बढ़ जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण हर बारिश में यह समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द नाला सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।