एनएच 31 पर जाम से वाहन चालक रहे परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

एनएच 31 पर जाम से वाहन चालक रहे परेशान एनएच 31 पर जाम से वाहन चालक रहे परेशानएनएच 31 पर जाम से वाहन चालक रहे परेशानएनएच 31 पर जाम से वाहन चालक रहे परे

एनएच 31 पर जाम से वाहन चालक रहे परेशान

कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच-31 पर मंगलवार की रात भीषण जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि कई वाहन घंटों तक सड़क पर रेंगते नजर आए। जाम के बीच असम की ओर जा रहे ट्रक चालक शमशेर ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 6 बजे थाना बिहपुर के पास जाम में फंस गए, करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह कुरसेला पहुंच सके। वहीं बांका से बालू लेकर आ रहे ट्रक चालक असलम ने बताया कि नवगछिया से कुरसेला की दूरी तय करने में उन्हें करीब 6 घंटे का समय लग गया।

जाम हटाने के लिए पुलिस पूरी रात सक्रिय रही और लगातार वाहनों को निकालने का प्रयास करती रही। बुधवार सुबह स्थिति में कुछ सुधार हुआ, लेकिन दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर जाम की समस्या बनती रही। जानकारी के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिला के चौसा, लौवालगाम में आयोजित बाबा बिशूराउत मेले में उमड़ी भारी भीड़ के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ गयी थी, जिसके कारण नवगछिया में लंबा जाम लग गया था, जिसका असर कुरसेला तक देखने को मिला।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।