जीआरपी चौक पर जाम से लोगों को हुई परेशानी
जीआरपी चौक पर जाम से लोगों को हुई परेशानी जीआरपी चौक पर जाम से लोगों को हुई परेशानीजीआरपी चौक पर जाम से लोगों को हुई परेशानीजीआरपी चौक पर जाम से लोगों

कटिहार, निज प्रतनिधि शुक्रवार को जीआरपी चौक पर भीषण जाम लगने से वाहन चालकों सहित आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि रेलवे स्टेशन के समीप स्थित इस चौक पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। पुलिस को जाम से निपटने के लिए कभी-कभी ट्रैफिक को वन वे करना पड़ता है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित व सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है। लेकिन आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी होती है। बताते चलें कि जीआरपी चौक पर चारों ओर से वाहनों का आवागमन होता है। दिन के समय भी यात्री बस यहां लगा दिए जाने के कारण जाम की स्थिति बनती है।
शुक्रवार को पूर्वाह्न जीआरपी चौक पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में पुलिस को मशक्कत का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


