19 मई तक राहत नहीं, धूप और उमस से बहाल रहेगा कटिहार

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

19 मई तक राहत नहीं, धूप और उमस से बहाल रहेगा कटिहार 19 मई तक राहत नहीं, धूप और उमस से बहाल रहेगा कटिहार 19 मई तक राहत नहीं, धूप और उमस से बहाल रहेग

19 मई तक राहत नहीं,  धूप और उमस से बहाल रहेगा कटिहार

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मई की तपिश अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण सुबह से ही लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 19 मई तक जिले में तेज धूप और भारी उमस का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में उो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि रात का तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना रहेगा। शनिवार को जिले में सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला। दोपहर होते-होते तेज धूप ने सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम कर दी। बाजारों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। मौसम का सबसे अधिक असर रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों और स्कूली बच्चों पर देखा गया। उमस के कारण लोगों को पसीने और बेचैनी से राहत नहीं मिल रही है।

कृषि वैज्ञानिक की राय

कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन इससे गर्मी में कोई विशेष राहत नहीं मिली। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुरवा हवा 9 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है और उमस बढ़ रही है।

अधिकतम तापमान में संभावित वृद्धि

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार और मंगलवार को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन फिलहाल बारिश के कोई मजबूत संकेत नहीं हैं। बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उससे भी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है।

सावधानी बरतने की सलाह

जरुरी काम के बाद ही दोपहर में घर से निकलें

डॉक्टर संजय तिवारी ने बताया कि दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। लगातार उमस और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, थकान और वायरल बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों में सुबह या शाम के समय ही काम करने की सलाह दी है। गर्मी और उमस के इस दोहरे प्रहार ने कटिहार में लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कटिहार में तापमान कब तक बढ़ने की संभावना है?
कटिहार में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।