कोहरे की आगोश में सिमट रहा कटिहार, कंपकंपाते रहे लोग
कटिहार में मंगलवार को घने कोहरे और तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान 10 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के कारण...

कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार एवं आसपास के इलाके मंगलवार को कोहरे के आगोश में सिमटा रहा पूरा परिक्षेत्र इतना ही नहीं लगातार पछुआ हवा जारी रहने के कारन आम अवाम कंकंपाने के लिए विवश हो रहे हैं। लगातार दिन एवं रात के तापमान में गिरावट के कारण इलाके में ठंड का इजाफा हो रहा है। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को रात का तापमान लुढककर 10 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। वहींदिन के तापमान में अगले 24 घंटे के बाद दो डिग्री की कमी की संभावना है। उन्होंने बताया कि बढ़ते ठंड को लेकर कटिहार समेत 14 जिले में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह से कटिहार समेत सीमांचल के इलाके में कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से मौसम बदला है।
इलाके में छाया रहा घने कोहरा
मंगलवार की अहले सुबह में जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के इलाके में घने कोहरा छाये रहने के कारण तथा दृश्यता की कमी से राष्ट्रीय उच्च पथ एवं स्टेट हाइवे पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। कृषि वैज्ञानिक ने बताया किमंगलवार को भी आसमान में हल्का से मध्यम बादल छाया रहा। दोपहर के दो बजे के बाद सूरज दिखाई दिया। जिले में 24 डिग्री अधिकतम एवं 14 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 6 से 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


