बरारी में शीतलहर व भीषण ठंड का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

बरारी में शीतलहर व भीषण ठंड का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त बरारी में शीतलहर व भीषण ठंड का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्तबरारी में शीतलहर व भीषण ठंड का कहर, जनजीव

बरारी में शीतलहर व भीषण ठंड का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड में शीतलहर और भीषण ठंड के प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड इतनी तेज है कि अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का असर और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिससे आम जनजीवन ठप सा हो गया है।भीषण ठंड का असर स्थानीय हाट और बाजारों पर भी साफ नजर आ रहा है। बरारी हाट एवं आसपास के बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा हुआ है।

जहां पहले सुबह से ही चहल-पहल रहती थी। शीतलहर का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और गरीब तबके के लोगों पर पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग रजाई, कंबल और अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, इस भीषण ठंड में माल-मवेशियों का जीना भी मुश्किल हो गया है। पशुपालकों का कहना है कि ठंड के कारण पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। और चारे-पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।ताकि ठंड से राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अलाव और अन्य राहत व्यवस्था नहीं की गई, तो ठंड का असर और भी गंभीर हो सकता है। फिलहाल, पूरा बरारी प्रखंड शीतलहर की चपेट में है। और लोग ठंड से निजात पाने की आस लगाए हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।