Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsSevere Cold in Katihar Temporary Relief Expected but More Cold Days Ahead
शीतलहर का कहर सोमवार से और बढ़ेगा, रहे सतर्क

शीतलहर का कहर सोमवार से और बढ़ेगा, रहे सतर्क

संक्षेप:

शीतलहर का कहर सोमवार से और बढ़ेगा, रहे सतर्क शीतलहर का कहर सोमवार से और बढ़ेगा, रहे सतर्क शीतलहर का कहर सोमवार से और बढ़ेगा, रहे सतर्क शीतलहर का कहर स

Jan 04, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में भीषण ठंड से जूझ रहे लोगों को फिलहाल दो दिनों की राहत मिल सकती है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में स्पष्ट किया है कि सोमवार से एक बार फिर जिले में कोल्ड डे जैसे हालात बनने की प्रबल संभावना है। खासकर जेट स्ट्रीम के प्रभाव में आने से ठंड का प्रकोप फिर तेज हो सकता है। शनिवार को खिली हुई घूप से मिली राहत शनिवार को सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धूप निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक सुधार दर्ज किया गया, जिससे सड़कों पर चहल-पहल भी बढ़ी। बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से बचाव के साथ बाहर निकलते नजर आए। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वरीय वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बावजूद इसके, न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 5.2 डिग्री कम बना हुआ है और 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो ठंड की गंभीरता को दर्शाता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्का सुधार बना रह सकता है। हालांकि सोमवार से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ जेट स्ट्रीम का असर बढ़ेगा, जिससे तापमान में फिर गिरावट आएगी। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड और अधिक सताएगी। पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। सोम व मंगल को चलेगी ठंडी हवा सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं किसानों को भी फसलों को पाले से बचाने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर, कटिहार में ठंड से राहत की उम्मीद भले दिख रही हो, लेकिन सोमवार से एक बार फिर कड़ाके की ठंड लोगों की परीक्षा लेने को तैयार है।