ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारबरारी में धान और मक्का की कई एकड़ फसल डूबी

बरारी में धान और मक्का की कई एकड़ फसल डूबी

बरारी, एक संवाददाता। प्रखंड के काढ़ागोला घाट गंगा नदी और बरंडी नदी के जलस्तर...

बरारी में धान और मक्का की कई एकड़ फसल डूबी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 25 Aug 2022 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

बरारी, एक संवाददाता। प्रखंड के काढ़ागोला घाट गंगा नदी और बरंडी नदी के जलस्तर में हो रहे लगातार बेतहाशा वृद्धि के कारण क्षेत्र के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पूरी तरह फैल गया है। जबकि कई किसानों का घान, भदईया मक्का फसल जो पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गया है। वहीं दूसरी ओर जल स्तर में हो रही वृद्धि के कारण नदी से सटे आसपास के गांव बासियों के बीच जान माल सुरक्षा को लेकर चिन्ता सताने लगा है। तो कई ग्रामीण ने अपने अपने धरों को तोड़कर उंचें स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है। तो कई किसानों के बीच फसल को लेकर काफी चिंता सताने लगी हैं। बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन साह और अंचल पदाधिकारी ललन मंडल बाढ़ से निपटने के लिए पुरी तैयारी में है।

उन्होने बताया की बाढ़ से प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए नाव और पानी पिने के लिए चापाकल का व्यवस्था कराया गया है।साथ ही सभी स्थानों पर राजस्व कर्मचारी को लगाया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें