फलका में सात शराबी धराया
फलका में सात शराबी धराया फलका में सात शराबी धराया फलका में सात शराबी धराया फलका में सात शराबी धराया फलका में सात शराबी धराया फलका में सात शराबी धराया

फलका।एक संवाददाता फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में सात पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि गश्ती के क्रम में महेशपुर चौक समीप पहुंचे तो देखा कि कुछ व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में सभी व्यक्ति के मुंह से शराब पीने का गंध आ रहा था। जिसके बाद ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात सभी व्यक्तियों की शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



