ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारचार में दो मामलों का हुआ निपटारा

चार में दो मामलों का हुआ निपटारा

साप्ताहिक भूमि सम्ंबधित शिविर थाना परिसर में आयोजित की गयी। शिविर में मुख्य रुप से अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे। शिविर में भूमि सम्बंधित कई मामले आये। बेदखली, बासगीत पर्चा,...

चार में दो मामलों का हुआ निपटारा
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSun, 04 Nov 2018 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

साप्ताहिक भूमि सम्ंबधित शिविर थाना परिसर में आयोजित की गयी। शिविर में मुख्य रुप से अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे। शिविर में भूमि सम्बंधित कई मामले आये। बेदखली, बासगीत पर्चा, बंदोवस्ती ,सिकमी सहित कई मामले आये। जिसमें कई मामलों का निबटारा किया गया।

सीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल चार मामले मुख्य रुप से आये। जिसमें दो मामलों का निबटारा कर दिया गया। दो मामलो के लिए दोनो पक्ष के शिकायतकर्ता से भूमि सम्बंधित सभी प्रकार की कागजात अगली शिविर में लाने को कहा गया। ताकि सही रुप से मामले का निबटारा हो सके। इस मौके पर अंचल लिपिक मो. हेलाम, ग्रामीण अशोक शर्मा, निर्मल विश्वास, बिंदेश्वर देव ,भगवान यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें