विद्यालय के छत पर लगाए गए पौधे
विद्यालय के छत पर लगाए गए पौधे विद्यालय के छत पर लगाए गए पौधेविद्यालय के छत पर लगाए गए पौधेविद्यालय के छत पर लगाए गए पौधेविद्यालय के छत पर लगाए गए पौध

प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय काठघर में विद्यालय परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार अमन एवं शिक्षकों द्वारा छत पर गमलों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि हरियाली से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि बच्चों में भी प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। विद्यालय में इस तरह की पहल से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने में मदद मिल रही है। पोषक क्षेत्र के अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विद्यालयों को भी इससे सीख लेनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


