ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारईश्वर की कृपा से मनुष्य को मिलता मोक्ष

ईश्वर की कृपा से मनुष्य को मिलता मोक्ष

समेली प्रखंड क्षेत्र के डु़मर पंचायत के देवकीनंदन हाई स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसयी संतगुरू कबीर विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जीवन ज्योति केंद्र...

ईश्वर की कृपा से मनुष्य को मिलता मोक्ष
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSat, 17 Nov 2018 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

समेली प्रखंड क्षेत्र के डु़मर पंचायत के देवकीनंदन हाई स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसयी संतगुरू कबीर विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जीवन ज्योति केंद्र पूर्णिया के अनंत श्री विभूषित सदगुरू आचार्य श्री धर्मस्वरूप साहेब जी का पदार्पण हुआ है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आचार्य श्री धर्मस्वरूप साहेब जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत में गुरूवाणी द्विजक पाठ से किया गया। इसमें गायक कलाकारों द्वारा भजन, संगीत पेश किए गए। इस दौरान धर्मस्वरूप साहेब जी का प्रवचन हुआ। अपने वाणी में उन्होंने बताया कि आत्मज्ञान, पकर संदेश जनमानस को दिया है। बिहार झारखंड, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के संतो ने इस महाधिवेशन में भाग लिया। सदगुरूकबीर सत्संग समिति डूृमर बकिया गांव के ग्रामीणों की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। वहीं संतो ने अपने प्रवचन में समाजवादी, मानवतावादी, एकतावादी विचारों को आत्सात करने की सीख दी। इस कार्यक्रम में साध्वी शिखा जी, ब्रह्मचारी आदित्सय जी, संतश्री वैरागी साहब, संतश्री संतस्वरूप साहब, संतश्री पावनस्वरूप साहब, आनंद साहब, महेंद्र साहब, दिव्या स्वरूप साहेब, गायक राजू परदेशी, अन्य महापुरूष संतों ने प्रवचन, भजन-कीर्त्तन आदि प्रस्तुत किये। इस मौके पर संत भजन गायक राजू परदेशी ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं छत्तीसगढ़ से आये साध्वी शिखा जी ने अपने प्रवचनों में लोगों से कहा कि पूरी आस्था के साथ ईश्वर का स्मरण सभी मनुष्य को प्रतिदिन करना चाहिए। ईश्वर की कृपा से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में मनुष्य अपना कार्य करते हुए भी दिन भर में कभी समय निकाल कर ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। वहीं अपने प्रवचन से क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कुलदेव मंडल, मधुसूदन यादव, भैश्रव शर्मा, श्यामसुंदर मंडल, संतलाल मंडल, अखिलेश मंडल, शिवचरण मंडल, सुरेश मंडल, सुबोध कुमार मंडल, पूर्व मुखिया विनोद कुमार चौधरी, सरपंच केदार मंडल, पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार मंडल, रामाकांत शर्मा, शिवलाल शर्मा, प्रकाश रजक, अनिल मंडल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें