होली से पहले वेतन पर संकट, संपत्ति विवरण न देने वाले 817 शिक्षकों पर सख्त रुख
होली से पहले वेतन पर संकट, संपत्ति विवरण न देने वाले 817 शिक्षकों पर सख्त रुख होली से पहले वेतन पर संकट, संपत्ति विवरण न देने वाले 817 शिक्षकों पर सख्

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि होली जैसे बड़े पर्व से ठीक पहले जिले के 817 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना प्रशाखा) कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित शिक्षकों ने अपने चल-अचल संपत्ति का अद्यतन विवरण कार्यालय में जमा नहीं किया है। कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संपत्ति विवरण नहीं मिलने के कारण वेतन निर्धारण एवं भुगतान की प्रक्रिया बाधित हो रही है। पत्र में संबंधित शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण के साथ संपत्ति का व्यौरा समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अनुपालन नहीं हुआ तो होली से पूर्व वेतन भुगतान बाधित होने के लिए उन्हें उत्तरदायी मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। शिक्षकों के बीच इस आदेश के बाद हलचल तेज हो गई है। कई विद्यालयों में इसे लेकर चर्चा का माहौल है, क्योंकि त्योहार से पहले वेतन नहीं मिलने की आशंका से शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। वर्जन संपत्ति विवरण देना सरकारी सेवा की अनिवार्य शर्त है। पूर्व में कई बार निर्देश दिए गए, लेकिन 817 शिक्षकों ने अब तक अद्यतन विवरण जमा नहीं किया है। वेतन भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और नियमबद्ध तरीके से ही होगी। 24 घंटे के भीतर सभी संबंधित शिक्षक अपना विवरण और स्पष्टीकरण अवश्य जमा करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई अपरिहार्य होगी। रविरंजन, डीपीओ, स्थापना, शिक्षा विभाग, कटिहार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



