स्कूली छात्रों को आग और करंट जैसी दुर्घटना से बचाव की मिली जानकारी

Mar 08, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

स्कूली छात्रों को आग और करंट जैसी दुर्घटना से बचाव की मिली जानकारी स्कूली छात्रों को आग और करंट जैसी दुर्घटना से बचाव की मिली जानकारीस्कूली छात्रों क

स्कूली छात्रों को आग और करंट जैसी दुर्घटना से बचाव की मिली जानकारी

डंडखोरा,संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत छात्रों को आग लगने तथा विद्युतघात जैसी दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट शिक्षिका ज्योति कुमारी ने बच्चों को बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए हमेशा सतर्क रहना आवश्यक है। छात्रों को समझाया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए तथा आसपास के लोगों को सूचना देनी चाहिए। इसके साथ ही गैस, माचिस, बिजली के तार और उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गई।

प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान ने कहा कि बच्चों को यह भी बताया गया कि बिजली के खुले तार, गीले हाथों से स्विच छूना या खराब उपकरणों का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत शिक्षक या बड़े लोगों को जानकारी देना चाहिए।इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी तथा सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने सुरक्षा से जुड़ी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।