आरटीई प्रतिपूर्ति में कटेगा किताब-पोशाक का पैसा
आरटीई प्रतिपूर्ति में कटेगा किताब-पोशाक का पैसा आरटीई प्रतिपूर्ति में कटेगा किताब-पोशाक का पैसा आरटीई प्रतिपूर्ति में कटेगा किताब-पोशाक का पैसा आरटीई

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में अब किताब और पोशाक मद की कटौती की जाएगी। राज्य स्तर से जारी निर्देश के बाद जिले के निजी विद्यालयों को मिलने वाली राशि में प्रति छात्र लगभग एक हजार रुपये तक की कमी आएगी। कटिहार समेत पूरे बिहार में वर्ष 2019 से 2024 तक आरटीई के तहत नामांकित करीब 72 हजार बच्चों के लिए स्कूलों को भुगतान किया जाना है। शिक्षा विभाग की ओर से इस मद में कुल लगभग 50 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। हालांकि जांच में यह सामने आने के बाद कि कई निजी स्कूल आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों को किताब और पोशाक उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, विभाग ने भुगतान से पहले इन मदों की राशि काटने का निर्णय लिया है।
इसके तहत करीब सात करोड़ रुपये की कटौती की जाएगी।निर्देश के अनुसार वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक पोशाक मद में प्रति छात्र 658 रुपये की कटौती की जाएगी। वहीं किताबों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक सत्र के अनुसार 400 से 500 रुपये तक की राशि घटाई जाएगी। इस प्रकार कुल मिलाकर एक छात्र पर लगभग एक हजार रुपये की कटौती तय की गई है।प्रतिपूर्ति राशि में किताब और पोशाक मद की होगी कटौतीजिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि राज्य मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार आरटीई के तहत निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में किताब और पोशाक मद की कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों ने आरटीई के तहत नामांकित बच्चों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं, उनके भुगतान में नियमानुसार कटौती की जाएगी। डीईओ ने बताया कि आरटीई का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसलिए स्कूलों को भी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि आरटीई के तहत नामांकित बच्चों को सभी सुविधाएं समय पर मिलें और नियमों के अनुरूप ही प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


