ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारलॉकडाउन में भी हो रहे सड़क हादसे, उठ रहे सवाल

लॉकडाउन में भी हो रहे सड़क हादसे, उठ रहे सवाल

कुरसेला थाना क्षेत्र का एनएच 31 व एसएच 77 लगातार दुर्घटना जोन का मुख्य केन्द्र बनता जा रहा...

लॉकडाउन में भी हो रहे सड़क हादसे, उठ रहे सवाल
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारMon, 06 Apr 2020 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

कुरसेला थाना क्षेत्र का एनएच 31 व एसएच 77 लगातार दुर्घटना जोन का मुख्य केन्द्र बनता जा रहा है।

तीन माह में 14 सड़क दुर्घटना में बारह लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 42 लोग घायल हो गये हैं। रविवार की सुबह बूटो शर्मा उर्फ नरेश शर्मा व उसकी पत्नी खुशबू कुमारी को क्या पता था कि आज उनका अंतिम दिन होगा। खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर गहररिया अपने ससुराल से अपने घर मधेपुरा के चौसा के लिए निकला था। लेकिन कुरसेला थाना के कटरिया के समीप मौत के आगोश में समा गया। इस घटना में मृतक की पत्नी खुशबू जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। सवाल उठ रहा है कि लॉकडाउन के बाद भी कैसे उसने बाइक से ससुराल से निकलने का साहस किया। आखिर रास्ते में पुलिस ने उसे क्यों नहीं रोका।इस दौरान वह पूर्णिया ,खगड़िया,भागलपुर जिला पार किया। उसके बाद कटिहार जिला पहंुचने पर कटरिया सिमगाछ के समीप लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाते हुए उन्हें पुन: वापस लौटने को कहा गया। जिस क्रम में वह घटना का शिकार हुआ। मृतक के बड़े भाई रमेश शर्मा के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू का इलाज भागलपुर में चल रहा है। जिसके कारण उसका बयान नहीं लिया जा सकता है। लगातार हो रही दुर्घटना के बावजूद भी यातायात व परिवहन पदाधिकारी द्वारा इसकी रोकथाम के लिए न तो कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है न ही अंकुश लगाया जा रहा है। विभागीय उदासीनता के कारण आये दिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। नवदम्पति के रविवार को दुर्घटना से कुरसेला के ग्रामीण विभागीय अधिकारी को कोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में भी नेशनल हाईवे क्षेत्र के पुलिस सीख नहीं ले पा रही है। एसपी से कोढ़ा, पोठिया, कुर्सेला, फलका आदि थाना क्षेत्र में मुख्य सड़कों के साथ सड़कों पर अनावश्यक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें