धान खरीद की तिथि बढ़ी, 10 हजार एमटी लक्ष्य घटाया गया
धान खरीद की तिथि बढ़ी, 10 हजार एमटी लक्ष्य घटाया गया धान खरीद की तिथि बढ़ी, 10 हजार एमटी लक्ष्य घटाया गया धान खरीद की तिथि बढ़ी, 10 हजार एमटी लक्ष्य घ

कटिहार, निज प्रतिनिधि मुख्यालय स्तर से धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी से बढ़ाकर 31 मार्च तक किए जाने का निर्देश दिया गया है l वहीं धान खरीद को लेकर दिया गया लक्ष्य भी 10 हजार एमटी घटा दिया गया है l वर्ष 2025- 26 में धान खरीद को लेकर जिले को 92 हजार एमटी का लक्ष्य दिया गया था l अब लक्ष्य 82 हजार एमटी कर दिया गया है l शनिवार तक जिले में पैक्स और व्यापार मण्डल द्वारा 61 हजार एमटी धान की खरीद की जा चुकी है l 31 मार्च तक 21 हजार एमटी धान की खरीद होने पर ही लक्ष्य पूरा हो पाएगा।
जिले में धान खरीद शुरू होने के बाद औसतन 15 हजार एमटी धान की खरीद हर माह हुई है l अधिकांश किसानों ने अपना धान व्यापरियों के हाथों बेच दिया है l ऐसे में लक्ष्य घटाने के बाद भी धान खरीद की रफ़्तार धीमी होने से लक्ष्य पूरा हो पाने में संशय ही है l बताते चलें कि राइस मिलर को पोषक चावल तैयार करने को लेकर अधिकृत एजेंसी द्वारा एफआरके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराए जाने की समस्या भी बनी रही l अब भी एफआरके नहीं मिलने से राइस मिलर द्वारा सीएमआर चावल एसएफसी को बहुत ही कम मात्रा में उपलब्ध कराया जा सका है l उधर केंद्र सरकार ने फोर्टीफाइड राइस अर्थात पोषक चावल की आपूर्ति की अनिवार्यता खत्म कर दी है l विभागीय जानकारी के मुताबिक पोषक चावल की आपूर्ति की अनिवार्यता रद करने को लेकर राज्य सरकार द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद ही अंतिम रूप से कोई निर्णय लिया जाएगा l जहां फोर्टीफाईड राइस कारनेल एफआरके मिलर को उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी को टेन्डर दिया गया है वहां तत्काल पोषक चावल आपूर्ति किया जाता रहेगा l विभागीय पत्र जारी होने के बाद ही पोषक चावल आपूर्ति की अनिवार्यता को खत्म किया जा सकेगा l धान खरीद की तिथि बढ़ाए जाने के सात ही सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और पैक्स समितियों को अधिक से अधिक किसानों से धान खरीद कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। वर्जन धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी l राज्य सरकार कर निर्देश पर समय सीमा बढ़ायी गयी है l अब 31 मार्च तक धान की खरीद होगी l मुख्यालय स्तर से धान खरीद को लेकर दिया गया लक्ष्य भी घटा दिया गया है। बृजेंद्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


