एफआर से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

एफआर से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश एफआर से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश एफआर से संबंधित लं

एफआर से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

समेली,एक संवाददाता प्रखंड सभागार में शुक्रवार को सदर डीसीएलआर की अध्यक्षता में एफआर, जनगणना कार्य एवं सहयोग शिविर के तहत आवेदन प्रविष्टि कार्य को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न प्रशासनिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान

बैठक के दौरान डीसीएलआर ने एफआर से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वहीं जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को डाटा संकलन एवं अभिलेखों के संधारण में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

सहयोग शिविर की समीक्षा

इसके अलावा सहयोग शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की गई। डीसीएलआर ने कहा कि शिविर में आने वाले आवेदनों का निष्पादन एवं पोर्टल पर प्रविष्टि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लंबित मामलों पर चर्चा

बैठक में विभिन्न पंचायतों से जुड़े लंबित मामलों, कार्यों की प्रगति एवं विभागीय समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

मौके पर बीडीओ सत्येन्द्र सिंह सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी, कर्मी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

समीक्षा बैठक में किसकी अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई?
समीक्षा बैठक सदर डीसीएलआर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।