Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsRevenue Officers Launch Door-to-Door Campaign for Jamabandi Copy Distribution in Bihar
20 सितंबर तक चलेगा जमाबंदी का वितरण

20 सितंबर तक चलेगा जमाबंदी का वितरण

संक्षेप:

जमाबंदी का घर-घर वितरण कार्य शुरू जमाबंदी का घर-घर वितरण कार्य शुरू जमाबंदी का घर-घर वितरण कार्य शुरू जमाबंदी का घर-घर वितरण कार्य शुरू जमाबंदी का घर-

Aug 19, 2025 04:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

आजमनगर एक संवाददाता। भूमि सुधार तथा राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्व महा अभियान के तहत राजस्व कर्मियों द्वारा जमाबंदी की कॉपी घर-घर वितरण कार्य काफी तेज गति से आरंभ हो चुका है। 20 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम रजिस्टर्ड टू की त्रुटि युक्त कॉपियां वितरण कार्य में शामिल राजस्व कर्मी, स्वच्छता पर्यवेक्षक,राजस्व अमीन, सर्वे कार्य में लगे अमीन आदि कर्मियों द्वारा डोर-टू डोर अभियान के तहत त्रुटि युक्त जमाबंदी की कॉपियां वितरण की जा रही है। इस दौरान आलमपुर पंचायत अंतर्गत 8 नंबर वार्ड के नलकोपा गांव में राजस्व कर्मी ऋतिक कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षिका जयश्री पांडेय, पंचायत सचिव उदय कुमार, बघौड़ा पंचायत अंतर्गत 6 नंबर 7 नंबर वार्ड के पस्तया गांव में सुनील पासवान आदि सहित दर्जनों राजस्व कर्मी उक्त कार्य में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा निर्देशित यह काफी महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में लगे कोताही बरतने वाले कोई भी कर्मी बखसे नहीं जाएंगे।