Revenue Maha Campaign Launched in Five Panchayats for Land Document Corrections राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार, जमीन के कागज में करें सुधार, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsRevenue Maha Campaign Launched in Five Panchayats for Land Document Corrections

राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार, जमीन के कागज में करें सुधार

राजस्व विभाग चला रही है विशेष अभियान राजस्व विभाग चला रही है विशेष अभियान राजस्व विभाग चला रही है विशेष अभियान राजस्व विभाग चला रही है विशेष अभियान र

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारTue, 19 Aug 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार, जमीन के कागज में करें सुधार

बारसोई निज प्रतिनिधि। राजस्व महा अभियान पांच पंचायत में कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साहा ने कहा कि राजस्व महा अभियान के तहत जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार 16 अगस्त से 20 सितंबर यह अभियान चलेगा। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आपकी जमीन के रिकॉर्ड की अशुद्धियो के सुधार में तेजी लाने हेतु एवं विशेष राजस्व महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान मुख्य उद्देश्य आपके घर व पंचायत तक पहुंच कर आपके भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार करना है।

उन्होंने कहा कि शनिवार से पंचायत चौन्दी , एकसल्ला, कदमगाछी,दासग्राम, कमरोल शामिल है। जमीन के दस्तावेज जमीन मालिक को दिए जा रहे है। दस्तावेज में त्रुटि होने पर फार्म की भरकर शिविर में देना है। जल्द ही उसका सुधार कर ली जाएगी। इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी संबंधित हल्का कर्मचारी को बनाए गए हैं। विकास मित्र, आवास सहायक, स्वच्छता गिरी, रोजगार सेवक, की मदद लिए जा रहे हैं। तथा जनप्रतिनिधियों से अपील करते हैं कि इस कार्य में सहयोग दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।