ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारगंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प

गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प

रविवार की देर शाम मनिहारी- साहेबगंज गंगा तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के मुख्य अतिथि भूतत्व व खनन मंत्री विनोद सिंह, अतिथि महापौर विजय सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी मौजूद...

गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारMon, 23 Apr 2018 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार की देर शाम मनिहारी- साहेबगंज गंगा तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के मुख्य अतिथि भूतत्व व खनन मंत्री विनोद सिंह, अतिथि महापौर विजय सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी मौजूद थे। महाआरती से पूर्व मंत्री श्री सिंह ने लोगों को कहा कि इस तरह की आरती बनारस में होती है मनिहारी का सौभाग्य है कि दो वर्षों से यहां भी महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री ने गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि इस महाआरती की खबर प्रधानमंत्री तक पहंुचनी चाहिए। गंगा मईया के जयकारे से पूरा मनिहारी गुंजायमान हो उठा। मनिहारी के नागरिक गंगा मईया के भक्तिभाव में डूबे रहे।

आरती में सबसे पहले विधिवत रुप से गंगा मईया की प्रतिमा का पूजा अर्चना के बाद आरती कार्यक्रम किया गया। मौके पर एसडीओ अरुण कुमार सिह, बीडीओ श्रीराम पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्लचन्द्र यादव, थानाध्यक्ष, मनिहारी भाजपा के अभय सिंह, कैलाश सिंह, लोजपा के नगर अध्यक्ष गुलाब चौधरी ,प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल, जयप्रकाश मंडल, काजल मित्रा तथा प्रदु्मण ओझा, मुकेश अग्रवाल, फेरी सेवा के संचालक सह साहेबगंज के जिलाउपाध्यक्ष सुनील यादव, दाहु यादव महाआरती के आयोजक सुचित यादव, भूषण झा राणा, सुग्गी ओझा मौजूद थे। रात दस बजे मनिहारी घाट पर मनोरम दृश्य का नजारा था। महाआरती अयोध्याजी महाराज महंथ, वृंदावन के महंथ सुदर्शन दास, जयपुर के राधेश्याम दास, अयोध्या के सुधीर शरण दास, साहेबगंज के भरत दास एवं वाराणसी के कई महंथ की देखरेख में सम्पन्न हुआ। आरती के दौरान हजारों की संख्या मेंमहिला पुरुषों की भीड़ उमड़ी रही। फेरी सेवा प्रबंधक के द्वारा गंगा नदी में पानी जहाज खड़े किये गये थे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें