Katihar News: बरारी नगर पंचायत के वार्ड 10 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, लोगों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार
Katihar News: बरारी नगर पंचायत के वार्ड 10 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, लोगों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार बरारी नगर पंचायत के वार्ड 10 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Katihar News: बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 में मूलभूत नागरिक सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। वार्डवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय समस्याएँ
स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड के कई स्थानों पर लगी दर्जनों स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसके कारण शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। वार्डवासियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र होने के बावजूद दर्जनों जरूरतमंद परिवार अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं। लोगों का कहना है कि कई बार आवेदन देने और संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इसके अलावा सिवाना ग्राम में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हल्की बारिश होने पर भी सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से क्षेत्र में मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। और डेंगू मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
निवासियों की शिकायतें
स्थानीय निवासी रमेश कुमार मनोज कुमार, घीरू कुमार महेंद्र प्रसाद रामशरण चौहान सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर कई बार बरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। उनका आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है। लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं होता। वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त कराने जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने मच्छररोधी दवा का नियमित छिड़काव कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाकर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
कार्यपालक पदाधिकारी की प्रतिक्रिया
कार्यपालक पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार शिवेंशु ने बताया कि मच्छर छिड़काव का मशीन खराब है। आवंटन आने पर नया मशीन से छिड़काव कराया जायेगा। जबकि नया स्ट्रीट लाईट के लिए टेन्डर निकाला जा रहा है। नया लगाया जायेगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आवंटन आने के बाद पीएमवाई के तहत आवास योजना का लाभ दिया जायेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


