Katihar News: मरंगी पुल के नीचे नदी की धार में ही बना दी गई सड़क
Katihar News: मरंगी पुल के नीचे नदी की धार में ही बना दी गई सड़कमरंगी पुल के नीचे नदी की धार में ही बना दी गई सड़कमरंगी पुल के नीचे नदी की धार में ही बना दी गई सड़क

Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। जिले में एक ऐसा पुल है जो कोसी नदी की धार के ऊपर बनी है और पुल के नीचे एक चौड़ी और पक्की सड़क भी बना दी गई है। इससे यह अंदाजा नहीं लग पाएगा कि नदी में सड़क बनी है या सड़क में नदी। पूर्णिया नरेनपुर फोरलेन सड़क के मरंगी चौक के पास कोसी नदी की धार गुजरती है और इसी नदी पर फोरलेन सड़क का पुल भी बना हुआ है।
स्थानीय समस्याएँ
मरंगी चौक पहले चौराहा हुआ करता था जो एक तरफ कटिहार-मनिहारी को जोड़ता था जबकि दूसरी तरफ मनसाही हफलागंज सड़क को आपस में जोड़ता था। फोरलेन सड़क बनने के बाद यहां का चौराहा खत्म हो गया और जब स्थानीय लोगों के द्वारा काफी विरोध किया गया तब निर्माण एजेंसी के द्वारा पुल के नीचे ही पक्की सड़क बना दी गई। हालांकि इस पर भी लोगों ने काफी विरोध किया लेकिन उनकी बात ना तो एजेंसी ने सुनी और ना ही प्रशासन ने। कई पंचायत को जोड़कर मनसाही हाट से फोरलेन सड़क तक पहुंचने वाली मरंगी-मनसाही सड़क एक तरफ बनकर रह गया है। यहां कटिहार से आने वाले वाहनों को गलत रूट का सहारा लेना पड़ता है। हफलागंज जाने के लिए भी यहां से सीधी सड़क नहीं है।
उपाय की अनुपस्थिति
मरंगी पंचायत फोरलेन सड़क के कारण दो भागो में बंट चुका है। यहां एक तरफ आबादी है तो दूसरी ओर विद्यालय व कॉलेज। ऐसे में सड़क पार करने के लिए छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालना पड़ता है। मरंगी कोसी नदी धार पर फोरलेन सड़क के पुल के नीचे जो सड़क बनी है वह वर्तमान समय में पानी में डूब चुकी है जिससे आवागमन पूरी तरह ठप है। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि लोगों की समस्या को जानना और इसे दूर करना सरकार और प्रशासन का काम है। अब तक इस समस्या को लेकर कोई पहल नहीं की गई है।

