Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsResidents Demand Urgent Repair of Dilapidated Road in Sivana Bihar
रेफरल अस्पताल तक जाने वाली सड़क बदहाल, आवागमन में परेशानी

रेफरल अस्पताल तक जाने वाली सड़क बदहाल, आवागमन में परेशानी

संक्षेप:

रेफरल अस्पताल तक जाने वाली सड़क बदहाल, आवागमन में परेशानी रेफरल अस्पताल तक जाने वाली सड़क बदहाल, आवागमन में परेशानीरेफरल अस्पताल तक जाने वाली सड़क बदह

Feb 04, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत सिवाना ग्राम से महादलित टोला होते हुए रेफरल अस्पताल तक जाने वाली ईंट सोलिंग सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह गड्ढे बन गए है। जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना मरीज गर्भवती महिलाएं रेफरल अस्पताल एवं स्कूली बच्चे एवं कामकाजी लोग आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं, जबकि एम्बुलेंस और अन्य वाहनों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस संबंध में ग्रामीण सिकेन्दर चौहान, मोहन चौहान, राजेंद्र चौहान, मनोज चौहान, प्रमोद मल्लिक, बबलू रविदास, भूपेन्दर कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बरारी के विधायक विजय सिंह निषाद एवं स्थानीय प्रशासन से जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जर्जर सड़क की मरम्मत कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है लेकिन इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हो पाई है।