Katihar News: उमस और गर्मी ने बढ़ायी परेशानी, पांच दिन तक लगा रहेगा धूप-छांव
Katihar News: उमस और गर्मी ने बढ़ायी परेशानी, पांच दिन तक लगा रहेगा धूप-छांव उमस और गर्मी ने बढ़ायी परेशानी, पांच दिन तक लगा रहेगा धूप-छांव उमस और गर्मी ने बढ़ायी प

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच शनिवार को लोग काफी परेशान दिखे। चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति काफी खराब थी। इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान बताता है कि जल्द ही गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। जिले में एक बार फिर मानसून की मेहरबानी से सराबोर होने जा रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। उमस के कारण 33 डिग्री तापमान 44 डिग्री जैसा महसूस हुआ। हवा पूर्व दिशा से 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली । शनिवार को करीब 80 प्रतिशत संभावना के साथ 11 मिमी वर्षा हो सकती है। इसके बाद रविवार को 6.9 मिमी, सोमवार को 7 मिमी, मंगलवार को 11 मिमी तथा बुधवार को 5.6 मिमी बारिश का पूर्वानुमान है। यानी अगले पांच दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने के संकेत हैं।
किसानों के लिए राहत
कटिहार में मुख्य रूप से खेती पर आधारित है और यहां हजारों किसान धान, मक्का, जूट तथा सब्जियों की खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। हालांकि मौसम विभाग ने गरज-चमक, वज्रपात और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका भी जताई है, जिससे किसानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। जिले में धान की रोपनी लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे समय में लगातार वर्षा धान की फसल के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से पौधों की बढ़वार तेज होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। मक्का, जूट और सब्जी उत्पादकों को भी इसका लाभ मिलेगा। खासकर सब्जी उत्पादक किसानों की सिंचाई लागत कम होगी। हालांकि जिन क्षेत्रों में पानी का निकास नहीं है, वहां जलभराव फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
किसानों के लिए सलाह
कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान मौसम धान की फसल के लिए बेहद अनुकूल है, लेकिन खेतों में पानी का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। जहां अधिक जलभराव हो, वहां तुरंत निकासी की व्यवस्था करें। मक्का और सब्जी की खेती करने वाले किसान खेतों में पानी जमा नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खेतों में काम करने से बचें तथा बारिश रुकने के बाद ही उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव करें, ताकि दवाओं का पूरा लाभ फसल को मिल सके।

