ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारदोनों मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआजवा: सीओ

दोनों मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआजवा: सीओ

मंगलवार को आंधी-बारिश के बीच ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में 12 वर्षीय एक लड़की सुमा खातून और 37 वर्ष का मजदूर मो. मस्तान हैं। दोनों बारसोई अनुमंडल के शिकारपुर पंचायत अंतर्गत...

दोनों मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआजवा: सीओ
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारWed, 06 May 2020 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को आंधी-बारिश के बीच ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में 12 वर्षीय एक लड़की सुमा खातून और 37 वर्ष का मजदूर मो. मस्तान हैं। दोनों बारसोई अनुमंडल के शिकारपुर पंचायत अंतर्गत शिकारपुर गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि मो. मस्तान बारिश के पूर्व अपने शिकारपुर गांव स्थित खेत में काम कर रहा था, अचानक तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि शिकारपुर पंचायत की लड़की सुमा खातून मवेशी लेकर खेत से घर आ रही थी। इसी दौरान तेज बारिश के बीच तेज आवाज के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में वह आ गयी जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह, हलका कर्मचारी दीपक कुमार सिन्हा, मुखिया हाजी हसन अंसारी ने घटनास्थल पर पहंुचकर घटना की जानकारी ली। सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन नियम के तहत परिजनों को मुआवजा राशि दी जायेगी। प्रमुख तमन्ना बेगम ने पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है। मो मस्तान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मुखिया हाजी हसन अंसारी ने बताया कि तेज हवा के बीच बारिश होने के कारण वे लोग खेत में ही फंस गये थे और ठनका की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें