हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर, 19 मई से शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर, 19 मई से शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर, 19 मई से शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारणहर पंचा

हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर, 19 मई से शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण

कटिहार, वरीय संवाददाता आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिले की हर पंचायत में अब नियमित “सहयोग शिविर” लगाए जाएंगे। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। पहला शिविर 19 मई को आयोजित होगा, जबकि आगे प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को यह शिविर पंचायत सरकार भवन या निकटवर्ती सार्वजनिक स्थलों पर लगेगा।

शिविर का उद्देश्य

बैठक में स्पष्ट किया गया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का मंच देना है। इसके तहत राजस्व से जुड़े मामलों जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र के साथ-साथ आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, लेबर कार्ड, परिवहन योजना और आपदा अनुग्रह जैसी सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

प्रमाण पत्रों का वितरण

प्रमाण पत्रों-आय, जाति, निवास-का वितरण भी शिविर में किया जाएगा, वहीं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों जैसे शिकायत, एफआईआर, पारिवारिक विवाद और महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों का भी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पंजीकरण कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन किया जाएगा।

डीएम के निर्देश

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर के सफल संचालन के लिए सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

निगरानी कोषांग का गठन

शिविरों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है, जिसमें अपर समाहर्ता डॉ विनोद कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। यह कोषांग रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए प्रतिदिन आवेदनों की स्थिति और निष्पादन की समीक्षा करेगा।

बैठक की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों-शिक्षा, नगर निगम, परिवहन, श्रम, पथ निर्माण समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। साथ ही, भारत जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और इस पहल का लाभ उठाएं।

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर कब आयोजित होगा?
पहला शिविर 19 मई को आयोजित होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।