ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहाररेल महिला संगठन वृद्धाश्रम पहुंचे, वृद्धों से पूछा हालचाल

रेल महिला संगठन वृद्धाश्रम पहुंचे, वृद्धों से पूछा हालचाल

कटिहार। एक संवाददाता सोमवार को आनंदमार्ग वृद्धाश्रम हाटबाड़ी बस्तौल प्राणपुर में महिला रेल संगठन...

रेल महिला संगठन वृद्धाश्रम पहुंचे, वृद्धों से पूछा हालचाल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कटिहारTue, 12 Jul 2022 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

कटिहार। एक संवाददाता

सोमवार को आनंदमार्ग वृद्धाश्रम हाटबाड़ी बस्तौल प्राणपुर में महिला रेल संगठन की अध्यक्ष सह डीआरएम की पत्नी सस्मिता देवी ने वृद्धजनों से उनका हालचाल जाना। इसके बाद मिठाई, फल, जूस एवं पहनने के लिए एक-एक जोड़ी लंंूगी, गंजी उपलब्ध कराये। मौके पर मेडिकल टीम ने वृद्धाश्रम में मौजूद वृद्धों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद आवश्यकता अनुसार दवाई दिया गया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल द्वारा रसोई में काम आने वाला खाद्यान्न व अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर आनंद मार्ग वृद्धाश्रम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. एसके भारती ने डीआरएम की पत्नी को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के जवाहर लाल सिंह, सचिव अरविंद कुमार, सच्चिानंदन मंडल, कौशल, कैलाश, योगेंद्र एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. बीके झा, रमण, राम कुमार आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें