
कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि, न्याय और गिरफ्तारी की उठी मांग
कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि, न्याय और गिरफ्तारी की उठी मांग सीतीश हत्याकांड : कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि, न्याय और गिरफ्तारी की उठी मांगसीत
कुरसेला, निज प्रतिनिधि। किशोर सीतीश हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार की शाम हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर मृतक को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी की आंखों में गम और होंठों पर न्याय की मांग साफ झलक रही थी। मार्च में मृतक किशोर के परिजन भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च में शामिल लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई हो। लोगों का कहना था कि जब तक सीतीश की हत्या के गुनहगारों को सजा नहीं मिलती है, तब तक उनके परिवार की पीड़ा कम नहीं होगी।

गम से टूटे सीतीश के परिवार ने कहा कि उनके बेटे की हत्या ने पूरे घर को बर्बाद कर दिया है और अब वे केवल इंसाफ चाहते हैं। कैंडल मार्च एजी बाजार, दुर्गा स्थान, नया चौक होकर मुख्य मार्गों से होकर थाना परिसर पहुंचा। जहां थानाध्यक्ष राकेश कुमार से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन बाद लोग थाना परिसर से वापस लौट गए। रास्ते में लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर प्रशासन पर दबाव बनाया और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


