एमडीएम में सड़े हुए आलू खिलाने से ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में कांटा बवाल, प्रदर्शन
एमडीएम में सड़े हुए आलू खिलाने से ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में कांटा बवाल, प्रदर्शन एमडीएम में सड़े हुए आलू खिलाने से ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में कां

बारसोई। निज प्रतिनिधि शनिवार को नगर पंचायत स्थित सुरेंद्र नाथ साह प्राथमिक विद्यालय कररियार टोला मौलानापुर में एमडीएम में सड़े हुए आलू खिलाने से ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया। बता दे कि सरकार के द्वारा स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत हो तथा पढ़ाई के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था किए गए है। जैसे ही एमडीएम में सड़े हुए आलू की सूचना परिजनों को मिला क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैलने लगी। तुरंत परिजन स्कूल परिसर में इकट्ठा होने लगे तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक के मनमानी एवं एमडीएम के खाने में बच्चे को सड़े हुए आलू की सब्जी लेने के लेकर प्रधान अध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वही अभिभावक शिव शाह, दिनेश शाह, गोपालशाह, रोहिण दास ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यपक के द्वारा एमडीएम में खाने में सड़ा हुआ आलू का उपयोग किया गया है। बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इतना ही नहीं बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत बनाई जाती है। सरकारी मेन्यू के अनुसार एमडीएम नहीं खिलाया जाता है। अनुमंडल पदाधिकारी से मांग करते हैं कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर प्रधान अध्यापक पर उचित करवाई किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद से दूरभाष पर संपर्क कर मामले की जांच कर करवाई करनेकी मांग की। संबंध में स्कूल के प्रधान अध्यापक मोहम्मद आरिफ़ीन ने कहा कि हम पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वह बे बुनियाद है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहां की मामले की जांच कर उचित करवाई की जाएगी। तथा एमडीएम प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं की तुरंत जांच कर रिपोर्ट दिया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



