प्रियंका को यूजीसी नेट परीक्षा में मिली सफलता

Feb 06, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

प्रियंका को यूजीसी नेट परीक्षा में मिली सफलता प्रियंका को यूजीसी नेट परीक्षा में मिली सफलताप्रियंका को यूजीसी नेट परीक्षा में मिली सफलताप्रियंका को यू

प्रियंका को यूजीसी नेट परीक्षा में मिली सफलता

सेमापुर, संवाद सूत्र सेमापुर क्षेत्र के बरेटा पंचायत की अमीनाबाद गांव की बेटी प्रियंका कुमारी ने यूजीसी नेट परीक्षा में 82.306 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से सेमापुर सहित पूरे बरारी प्रखंड में खुशी की लहर है। प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों, शिक्षकों,समाजसेवियों और परिजनों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना की है। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता राधा कुमारी व पिता स्व. विश्वनाथ प्रसाद चौधरी और गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उमेश चौधरी, मीणा देवी, समीर चौधरी, गौतम कुमार, चंदन चौधरी, राज कुमार चौधरी, स्वातिका चौधरी, श्वेता कुमारी, आदित्री चौधरी आदि लोगों ने सफलता पर बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।