
शहरी क्षेत्र में 175 कृत्रिम छठ घाट का निर्माण करा रहा है नगर निगम
संक्षेप: शहरी क्षेत्र में 175 कृत्रिम छठ घाट का निर्माण करा रहा है नगर निगम शहरी क्षेत्र में 175 कृत्रिम छठ घाट का निर्माण करा रहा है नगर निगमशहरी क्षेत्र में
कटिहार, निज प्रतिनिधि दीपावली संपन्न होते ही लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में लोग जुट गए है। शहरी क्षेत्र में कारी कोसी घाट, बालू घाट, बैगना नहर, विजय बाबु पोखर, बीएमपी पोखर सहित 35 बड़े छठ घाट हैं। नगर निगम द्वारा छठ व्रतियों के लिए 175 कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण विभिन्न स्थानों पर कराया जा रहा है। इसमें संबंधित इलाके के युवाओं व संस्थाओं की मदद भी ली जा रही है। छठ घाटों की साफ-सफाई व तैयारी का काम जोरों पर है। ओटी पाड़ा, ललियाही सहित अन्य स्थानों पर कृत्रिम छठ घाट बनाया जाता है। महापर्व छठ के लोकगीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है।
नगर निगम के सहायक अभियंता अमर झा ने बताया कि निगम के स्तर से कृत्रिम घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य घाटों से जिन स्थानों की दूरी अधिक है वहां की व्रतियों की सुविधा के लिए कृत्रिम घाट बनाए जाते हैं। नगर निगम द्वारा हर वर्ष टैंकर से गंगा जल व्रतियों के घरों तक पहुंचाया जाता है। पर्व को लेकर छठ का बाजार भी सजने लगा है। बाजार में सूप, डाला व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ रही है। -- घाटों की ओर जाने वाले रास्तों को बनाया जा रहा मोटरेबल छठ घाटों की ओर जाने वाले रास्तों को नगर निगम द्वारा व्रतियों व श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए मोटरेबल बनाया जा रहा है। साथ ही रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करने के साथ ही ट्यूब लाइट व हेलोजन लगाए जा रहे हैं। कारी कोसी घाट, बालू घाट पर गहरे पानी में जाने से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही विजय बाबु पोखर भी सुरक्षा को लेकर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। मुख्य घाटों पर गोताखोर की भी तैनाती की जाएगी। सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से भी की गई है पुख्ता व्यवस्था महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक स्तर से भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। छठ घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी संध्या कालीन व सुबह के अर्घ्य को लेकर किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




