Katihar News: क्राइम की छोटी खबर-छह पियक्कड़ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: क्राइम की छोटी खबर-छह पियक्कड़ गिरफ्तारक्राइम की छोटी खबर-छह पियक्कड़ गिरफ्तारक्राइम की छोटी खबर-छह पियक्कड़ गिरफ्तारक्राइम की छोटी खबर-छह पियक्कड़ गि

Katihar News: क्राइम की छोटी खबर-छह पियक्कड़ गिरफ्तार

Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर पुलिस ने रविवार को प्राणपुर पंचायत अंतर्गत सिरण्डा चौक से छह पियक्कड़ को शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद पुष्टि होने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्राणपुर पुलिस ने सिरण्डा चौक पहुंचकर हो हंगामा करते हुए छह पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। सिरण्डा चौक के दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली की कर रहे हैं।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

प्राणपुर, संवाद सूत्र

प्राणपुर पुलिस ने पिछले दिनों धरहन निवासी सोनू कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार साकिन मचौला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई फनीष कुमार ने नामजद आवेदन देखकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पुख्ता साक्ष्य के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान जारी है।

एक सौ लीटर देशी शराब के साथ टोटो व शराब तस्कर गिरफ्तार

सेमापुर। संवाद सूत्र

सेमापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 100 लीटर देशी शराब, एक टोटो वाहन तथा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बथनाहा सेमापुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई मधुरा ढाला के पास वाहन जांच अभियान के दौरान की। जांच के दौरान टोटो की तलाशी लेने पर उसमें रखी करीब 100 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही टोटो को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। सेमापुर थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्राणपुर पुलिस ने कितने पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया?
प्राणपुर पुलिस ने छह पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।