मेंटनेंस कार्य को लेकर पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
मेंटनेंस कार्य को लेकर पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति मेंटनेंस कार्य को लेकर पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्तिमेंटनेंस कार्य को लेकर पांच घ

कटिहार, निज प्रतिनिधि सुचारू विद्युत आपूर्ति को लेकर ओल्ड कोढ़ा पावर सब स्टेशन व मनसाही पावर सब स्टेशन में 33 केवी का मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटनेंस कार्य को लेकर आल्ड कोढ़ा पावर सब स्टेशन से 11 मई से 31 मई तक सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पूरे बरारी प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पांच घंटे तक नहीं की जाएगी। वहीं मनसाही पावर सब स्टेशन में मेंटनेंस कार्य को लेकर 11 मई से 16 मई तक सुबह सात बजे से 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मनसाही प्रखंड क्षेत्र प्रभावित होगा।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बरारी प्रखंड में 21 दिनों तक तथा मनसाही प्रखंड क्षेत्र में छह दिनों तक पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था सुचारू की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


