
दिन के तापमान में गर्मी तो रात में ठंड का अहसास
संक्षेप: दिन के तापमान में गर्मी तो रात में ठंड का अहसास दिन के तापमान में गर्मी तो रात में ठंड का अहसासदिन के तापमान में गर्मी तो रात में ठंड का अहसासदिन के त
कटिहार, वरीय संवाददाता चार दिनों तक जारी रहे मोंथा चक्रवात की वजह से लगातार बादलों से ढका रहने वाला आसमान अब पूरी तरह साफ हो चुका है। रविवार की शाम से ही मौसम ने करवट लेना शुरू किया और सोमवार की अहले सुबह लोगों का स्वागत हल्की धूप और मंद पुरवा हवा ने किया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। 29 डिग्री रहा अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिण-पूर्वी हवाएं छह से बारह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे मौसम शुष्क और सुहावना बना रहा। उन्होंने बताया कि नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है। दिन के समय हल्की धूप और रात में ठंडी हवाओं से गुलाबी ठंड कटिहार, पूर्णिया और सीमांचल के अन्य जिलों में दिन के समय हल्की धूप और रात में ठंडी हवाओं ने गुलाबी ठंड का एहसास देना शुरू कर दिया है। अब घरों में पंखों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है और लोग हल्के गर्म कपड़े निकालने लगे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह उत्तर-पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से ठंड का असर और बढ़ेगा। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन साफ आसमान और ठंडी हवाएं मौसम को खुशनुमा बनाए हुए हैं। चिकित्सकों ने दिया लोगों को सलाह स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि सुबह और शाम की ठंडी हवा से बचाव करें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल में लापरवाही न बरतें। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के इस परिवर्तन काल में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर, मोंथा चक्रवात के बाद अब सीमांचल में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम के इस बदलाव ने जहां किसानों के चेहरों पर राहत लाई है, वहीं आम लोग भी लंबे इंतजार के बाद खिली धूप और ठंडी हवाओं के संग नवंबर की सुहानी शुरुआत का आनंद ले रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




