Katihar News: छात्रवृत्ति के 418 आवेदन अब भी अलग-अलग स्तरों पर लंबित
Katihar News: छात्रवृत्ति के 418 आवेदन अब भी अलग-अलग स्तरों पर लंबित छात्रवृत्ति के 418 आवेदन अब भी अलग-अलग स्तरों पर लंबितछात्रवृत्ति के 418 आवेदन अब भी अलग-अलग स्

Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में जिले में अब भी सैकड़ों आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। 7 सितंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में कटिहार जिले से कुल 6043 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें 4835 लाभुकों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 668 आवेदन स्थायी रूप से अस्वीकृत किए गए हैं। वहीं 418 आवेदन अब भी अलग-अलग स्तरों पर लंबित हैं। रिपोर्ट के अनुसार लंबित आवेदनों में संस्थान स्तर से लेकर दस्तावेज, आधार और एनआईसी स्तर तक की प्रक्रिया शामिल है। कटिहार में 12 आवेदन संस्थान स्तर की बैठक में, एक जिला स्तर पर और 13 आवेदन दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया में लंबित हैं। वहीं 87 आवेदन आधार से संबंधित लंबित हैं। दो आवेदन एनआईसी स्तर पर लंबित बताए गए हैं。
2025-26 में 1055 आवेदन, 743 का भुगतान
वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट में भी कटिहार के 1055 आवेदन दर्ज हैं। इनमें 743 लाभुकों का भुगतान हो चुका है। 204 आवेदन स्थायी रूप से अस्वीकृत और 90 आवेदन संस्थान स्तर पर अस्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा सात आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं।
वर्जन
छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों को संबंधित स्तर से निष्पादित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संस्थान स्तर पर लंबित मामलों की जांच और सत्यापन के साथ दस्तावेज व आधार से संबंधित कमियों को दूर कराने पर जोर दिया जा रहा है। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया जाएगा।
राहुल चन्द्र चौधरी, डीईओ, कटिहार

