ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारपोलियो को ले डॉक्टरों की छुट्टी रद्द

पोलियो को ले डॉक्टरों की छुट्टी रद्द

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू हुआ। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ मुर्तुजा अली ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर राउंड की शुरूआत...

पोलियो को ले डॉक्टरों की छुट्टी रद्द
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारMon, 17 Jun 2019 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू हुआ। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ मुर्तुजा अली ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर राउंड की शुरूआत की।

सीएस डॉ अली ने कहा कि जून माह के चक्र में 6 लाख 33 हजार 456 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में ही जिले को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है।

लेकिन यह जिला बंग्लादेश से सटा हुआ होने के कारण लगातार पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। सीएस ने बताया कि पोलियो अभियान की सफलता को लेकर जिले के सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। इस अभियान के क्रम में 6 लाख 89 हजार 091 घरों का भ्रमण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के एक भी बच्चा पोलियो के खुराक से वंचित ना रहे इसके लिए 2098 टीम को तैनात किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें