Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsPolice Unveils Major Burglary Case in Kursela Arrests Three Criminals
कुरसेला : चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कुरसेला : चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

कुरसेला : चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार कुरसेला : चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार कुरसेला : चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Nov 19, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने एजी बाजार निकवासी शंभू जायसवाल के बंद घर में हुए लाखों रुपये की चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की सामान के साथ तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेगुसराय, बखरी निवासी पप्पू सहनी एवं कुरसेला थाना क्षेत्र के मलिनियां निवासी संतोष कुमार और मंतोष कुमार के रूप में हुई है। जिनके आपराधिक इतिहास की जांच के दौरान पता चला कि सभी आरोपी पूर्व में भी चोरी एवं डकैती समेत अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में आरोपीयों के घर से 31.49 ग्राम सोना, 1469.1 ग्राम चांदी के गहने और 2,43,000 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न धाराओं के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, घर में घुसकर चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा बरामद सामान की सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपने पुराने अपराध कबूल किए हैं और इनके खिलाफ क्षेत्र के कई थानों में मुकदमा चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। चोरी के अन्य मामले में पुलिस के हाथ खाली चोरी के एक मामले का पुलिस ने भले ही खुलासा कर दिया है, लेकिन चोरी के अन्य मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। नव निर्माणाधीन थाना के पास गोदाम का ताला तोड़ कर 219 बोरा मक्का चोरी का मामला हो या लगातार तीन बाइक के चोरी की घटना में पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है। क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस लोगों की सुरक्षा करने में निकम्मी साबित हो रही है।