तीन आर्म्स, कारतूस के साथ स्मैक तस्करी के चार आरोपी धराया
तीन आर्म्स, कारतूस के साथ स्मैक तस्करी के चार आरोपी धराया तीन आर्म्स, कारतूस के साथ स्मैक तस्करी के चार आरोपी धरायातीन आर्म्स, कारतूस के साथ स्मैक तस्

कटिहार, एक संवाददाता नगर पुलिस ने दूसरे राज्यों में स्मैक के तस्करी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन देशी कट्टा, दो कारतूस,109.58 ग्राम स्मैक, 9.167 किलो ग्राम गांजा, तीन मोबाइल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू औरच 3.55 लाख रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि डेहरिया लक्ष्मी टोला निवासी एक युवक घर में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापेमारी कर तीन देशी कट्टा, दो कारतूस, 8 ग्राम स्मैक तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक हजार रुपये मूल्य का जमीन का एग्रीमेंट से संबंधित कागजात और तीन लाख पचपन हजार चालीस रुपये बरामद किया गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीतेश कुमार के रूप में किया गया। रीतेश ने पूछताछ में स्मैक का तस्करी करने वालों का नाम बताया। इसके आधार पर पुलिस ने नवगछिया निवासी सुजीत कुमार को गिरफ़तार किया गया। आरोपी को बाटा चौक से बाइक से जाते समय पकड़ा गया। आरोपी के पास से 9.167 किलो गांजा और 101.57ग्राम स्मैक, दो मोबाइल और नगद रुपये बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डेहरिया से कपिलदेव महतो और जलज कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में पुलिस को कई अन्य स्मैक तस्करों के नाम का पता चला है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मौके पर नगर थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा कौशल कुमार और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


